Sultanpur : सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’, डीएम-एसपी ने पैदल चलकर दिया एकता का संदेश

Sultanpur : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जिले में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर शहर की सड़कों पर सैकड़ों धावकों ने दौड़ लगाकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्टेडियम के पास बारात घर परिसर से हुई, जहां भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, राजेश गौतम, सीताराम वर्मा, राजप्रसाद उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, सहकारी बैंक चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह और कादीपुर चेयरमैन आनंद जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रेस की शुरुआत की।
प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के माध्यम से देश की एकता का परिचय मिलता है। सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, वही आज साकार हो रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस रेस में पुरुष वर्ग के 203 और महिला वर्ग की 106 धाविकाओं ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग में इंदर चौधरी प्रथम, कुलदीप यादव द्वितीय और अंकित पाल तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में माधुरी यादव ने पहला, मंतशा बानो ने दूसरा और अंजलि यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डीएम कुमार हर्ष और एसपी कुँवर अनुपम सिंह ने भी पैदल चलकर एकता और सौहार्द का संदेश दिया। रेस को सफल बनाने में ईओ नगर पालिका लालचंद्र सरोज, क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, महेश यादव, मुनेन्द्र मिश्रा, विजय यादव और राजेश कनौजिया की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें