
Sultanpur : वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा के एफ.सी. प्रसाद सिंह जटायु को श्रीसिंहराय अवधी साहित्य विकास संस्थान, हलियापुर के तृतीय वार्षिकोत्सव में अंतरराष्ट्रीय श्रीसिंहराय अवधी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
संस्थान के संस्थापक कुंवर इन्द्रजीत सिंह अर्चक और कार्यक्रमाध्यक्ष इन्द्रेश भदौरिया ने रविवार को आयोजित भव्य समारोह में कवि जटायु को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें नेपाल के चार और भारत के पांच कवियों ने अपना काव्यपाठ किया।
विभिन्न सम्मानों से सम्मानित हो चुके अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को सम्मानित किए जाने की सूचना पर साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु, डॉ. करुणेश प्रकाश भट्ट, ब्रजेश कुमार पाण्डेय इन्दु, संकठा प्रसाद सिंह देव, पवन कुमार सिंह और ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि आदि ने कवि जटायु के इस सम्मान को क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाला बताया है।
ये भी पढ़ें: Ghaziabad : बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
राजनीतिक विराेधियाें के खिलाफ तुंरत कानूनी कार्रवाई हाे : ट्रंप