
Sultanpur : जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और तत्काल समाधान कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जिले में नई पहल शुरू की है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में अब पयागीपुर स्थित जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके लिए तीन-तीन पदाधिकारियों को दिवस प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सोमवार को अनीता पांडेय, विजय प्रताप त्रिपाठी और राजेश सिंह; मंगलवार को सुनील वर्मा, धर्मेंद्र कुमार और नरेंद्र सिंह; बुधवार को घनश्याम चौहान, प्रदीप शुक्ला और राजित राम; गुरुवार को आनंद द्विवेदी, संदीप सिंह और जगदीश चौरसिया; शुक्रवार को संजय त्रिलोकचंदी, मनोज मौर्या और पूजा कसौधन; शनिवार को ज्ञान जायसवाल, विजय रघुवंशी और आशीष सिंह रानू; तथा रविवार को डॉ. प्रीति प्रकाश, विवेक सिंह और अशोक सिंह जनता की समस्याएँ सुनेंगे।
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि यह पहल जनता को अपनी समस्याएँ सीधे पार्टी तक पहुँचाने का अवसर देगी। किसी भी पीड़ित को निराश नहीं किया जाएगा और सभी मामलों का निस्तारण जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर कराया जाएगा।
शनिवार की जनसुनवाई में जिलाध्यक्ष के साथ मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी और आशीष सिंह रानू मौजूद रहे। इस दौरान बिजली, पुलिस और सड़क से संबंधित कई मामलों पर तुरंत कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों से वार्ता की गई। कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी, सुनील वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, आकाश जायसवाल और अतुल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : Jhansi : एसडीएम और सीओ ने खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को दी नैनो डीएपी की जानकारी
लद्दाख हिंसा : राशन और जरूरी सामान की किल्लत के बीच प्रशासन ने राहत के कदम तेज किए










