सुल्तानपुर : डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी जन समस्याएं

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने माह जनवरी के चतुर्थ शनिवार को थाना गोसाईगंज व थाना जयसिंहपुर में थाना दिवस पर आये जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये। जिलाधिकारी ने थाना कार्यालय में आवेदित ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त कर ससमय निस्तारण के दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में भूमिधरी विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

थाना दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम व एसपी

पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों पर थाना सामाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर यथा सम्भव निस्तारण किया गया। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, सम्बन्धित थानाध्यक्ष, पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत Kia मोटर्स प्लांट से 900 इंजन चोरी, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार हिंदू एकता के लिए मोहन भागवत का नया फॉर्मूलाlatest news hindi , web stories