सुल्तानपुर: सांसद की मंशानुसार लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्काल हो- कार्यालय प्रतिनिधि

सुल्तानपुर। हर बुधवार की तरह इस बुधवार को भी लंभुआ में स्थित सांसद कार्यालय पर प्रतिनिधि रणजीत कुमार द्वारा जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया। बुधवार को प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने लंभुआ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की राजस्व, थाना, नहर सफाई, बिजली विभाग आदि से संबंधित समस्याओं का अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निस्तारण करने के लिए कहा। प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने कहा कि सांसद मेनका संजय गांधी की मंशा है कि लोगों की रोजमर्रा की छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाए।

सांसद मेनका के निर्देश पर हर बुधवार को लगता है लंभुआ विधानसभा में जनता दरबार

उन्होंने कहा कि जो समस्याएं दो-चार दिन में निस्तारित हो सकती हैं, उसके लिए महीने 2 महीने न लगाया जाए। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जनता दरबार में भाजपा नेता रतीपाल तिवारी, मण्डल अध्यक्ष संजय सरोज, राजेश राज मिश्रा, सत्यप्रकाश बरनवाल, प्रमोद सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख), देवी सिंह, राजेश सिंह, अरविंद पाठक, महेंद्र सिंह, शेर बहादुर सिंह, विपिन तिवारी, रमेश सिंह एवं रमापति मौर्या आदि लोगों मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

क्या आपके भी मसूड़ो में होता है दर्द ? गाजियाबाद में 50 बीघा जमीन पर जमकर गरजा बुलडोजर, चंद मिनटों में ध्वस्त किए आशियाने झारखंड में पहली बार बना जदयू का अपना कार्यालय, CM नीतीश कुमार ने किया ऑनलाइन उद्धाटन जिन बच्चों को 15-16 साल तक पाला-पोसा, उन्हें खुद ही दे दिया जहर पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, बूढ़ी गंडक में नहाने गए 3 बच्चे डूबे