नाबालिग लड़के की आत्महत्या से गांव में मचा कोहराम

कोल्हुई,महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बड़िहारी में शुक्रवार सुबह 14 वर्षीय किशोर द्वारा आत्म हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।जिस से पूरे गांव में कोहराम मच गया।उस की मां की विगत एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।उस का पिता आठ माह पूर्व दूसरी शादी कर लिया।बिन मां के किशोर आस्कृत ने फंदे से लटककर अपनी जान क्यों दी? तरह तरह की चर्चा हो रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आस्कृत की शव उसके कमरे में फंदे से लटकती हुई मिली।जिस से गांव में सनसनी फैल गई।उस ने आत्म हत्या क्यों की तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया आस्कृत अपने मां के मृत्यु के बाद से ही टूट गया था।जब कि उस का पिता विनोद दूसरी शादी भी कर लिया ।जिस से वह काफी व्यथित था। ग्रामीणों के अनुसार आस्कृत मानसिक तनाव इतना व्यथित कर दिया कि वह टूट गया था। सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे कोल्हुई थानध्यक्ष आशीष कुमार सिंह मय हमराहियों द्वारा आत्म हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस स्थानीय लोगों और परिवार वालों से पूछताछ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस आत्म हत्या के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु