
- भाजपा की महोली विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
- राकेश राठौर को जल्द गिरफ्तार किया जाए- भाजपा
सीतापुर। महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी सांसद की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में महोली विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर महोली विधानसभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी व जन सामान्य सर्वप्रथम राजा कॉलेज मैदान पर एकत्रित हुए और लालबाग पहुंचकर मुख्य चौराहे पर दुष्कर्म के आरोपी सांसद राकेश राठौर का पुतला दहन किया और सांसद राकेश राठौर की गिरफ्तारी के नारे लगाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पीड़िता के साथ है और उसको न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी कार्यकर्ता आरोपी सांसद कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए ब्लॉक प्रमुख पिसावां मिथिलेश यादव ने बताया की बलात्कार आरोपी सांसद राकेश राठौर की गिरफ्तारी तक हम सब लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सांसद के पद पर रहते हुए उक्त आरोपी ने बहुत घृणित कार्य किया है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महोली जगदीश राजवंशी ने भी आरोपी सांसद की गिरफ्तारी की मांग की और उसके खिलाफ कठोर दंड की भी मांग की। गन्ना समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने आरोपी सांसद की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।










