विद्यालय मर्जर के खिलाफ महराजगंज में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन

महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के बैनर तले जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के मर्जर /विलय के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर तहसीलदार सदर पंकज शाही को ज्ञापन दिया गया। धरने का संचालन करते हुए जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि स्कूलों को मर्ज करने के नाम पर आरटीई कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। सरकार का यह फैसला बच्चों के हाथों से कापी और किताबें छीनने वाला है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के फैसले से पद खत्म हो जाएंगे। प्रदेश में 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। इसके पूर्व भी एक ही परिसर में स्थित लगभग 20 हजार विद्यालयों का संविलियन करके प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त कर दिये गये हैं। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष वन्दना त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय गांव की शान है और हम कम संख्या के आधार पर उसे बंद नहीं होने देंगे। सरकार के विद्यालयों के मर्जर आदेश से बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित होगी जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मनौवर अली, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव राजेश उपाध्याय ब्लाक अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, धनप्रकाश त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, रजत शुक्ला, हरीश शाही, अलाउद्दीन खान,संजय यादव, विजय प्रताप पांडेय, विजय यादव, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्र मंत्री धन्नू चौहान, मनोज वर्मा, राजेश यादव जगत सिंह, सहित हजारों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु