डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल पर पार्षद मुकेश गोयल ने जताई चिंता, निगम से जल्द समाधान की मांग

नई दिल्ली : इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता व पार्षद मुकेश गोयल ने हड़ताल पर गए डीबीसी कर्मचारियों के आंदोलन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने निगम आयुक्त अश्विनी कुमार व मेयर राजा इकबाल सिंह से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हड़ताली कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान निकाला जाए।

पार्षद गोयल ने कहा कि बरसात का मौसम अपने चरम पर है, मच्छरों व पानी से फैलने वाली बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। 19 जुलाई तक दिल्ली में मलेरिया के कुल 112, डेंगू के 261 और चिकनगुनिया के 17 मामले सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। ऐसे में यदि डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल ज्यादा लंबे समय तक जारी रहती है, तो दिल्ली में बीमारियाँ फैलने से हाहाकार मच सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के डीबीसी कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल पर जाकर अपनी मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के गेट संख्या 5 पर धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिलने के कारण डीबीसी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया है।

ये भी पढ़ें:
दिल्ली : मामूली विवाद में चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
https://bhaskardigital.com/delhi-murder-by-stabbing/

राजधानी दिल्ली में सफाई व्यवस्था चरमराई,लोगों में बढ़ रही है आक्रोश
https://bhaskardigital.com/collapsed-in-the-capital-delhi/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज