खेत पर गए दसवीं के छात्र को आवारा कुत्तों ने किया लहुलुहान

गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूरनपुर। खेती पर गए एक छात्र पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कई जगह काटने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। किसानों ने बमुश्किल उसे कुत्तों से बचाया। घायल छात्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 जंगली जानवरों के अलावा अब गांव में घूमने वाले आवारा कुत्ते भी खूंखार हो गए हैं। आए दिन कुत्तों के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को पूरनपुर के गांव घुंघचाई गांव के दसवीं का छात्र कमलकांत गौतम पुत्र बृजपाल सिंह खेत की ओर टहलने गया था। इस दौरान एक कुत्ता छात्र कमलकांत को देखकर भौंकने लगा। उसे भगाने पर आधा दर्जन कुत्ते और वहां पहुंच गए और उन्होंने कमलकांत को घेर लिया। भोंकते भोंकते एकाएक कुत्ते छात्र पर झपट पड़े। आवारा कुत्तों ने उसे जमीन पर गिरा कर बुरी तरह नोचकर जख्मी कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने पर पास के गन्ना क्रय केंद्र से कई किसान दौड़ पड़े। उन्होंने बामुश्किल कुत्तों को भगाकर कमलकांत को बचाया। कुत्तों के हमले से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर कुत्तों के दातों के तीन सौ  जख्म हो गए।

जानकारी लगते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल छात्र को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल छात्र को देखते ही डॉक्टरों ने पीलीभीत ले जाने की सलाह दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुत्तों के हमले में छात्र के घायल होने की जानकारी लगते ही गांव में लोग भयभीत है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें