उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने नेताजी के परिवार से मुलाकात कर जताया शोक

भास्कर समाचार सेवा

इटावा। मुलायम सिंह यादव नेता जी के निधन के बाद मुलायम सिंह नेताजी के पैतृक गांव सैफई में आज नितिन अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एवं आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पहुंचे और अखिलेश यादव एवं शिवपाल सिंह यादव व परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक जताया नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंत्री जी के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला एवं इटावा जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र कुशवाहा, जिला महामंत्री विकार अहमद, शहर अध्यक्ष अखिल बंसल, जिला मंत्री शिवम शाक्य, जसवंतनगर नगर अध्यक्ष सत्येन्द्र तोमर, औरैया जिला अध्यक्ष गौरव रंजन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुनीश कुमार सहित कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु