स्टेडियम में हंगामा! ममता बनर्जी ने मेस्सी व फैंस से मांगी माफी, फैंस बोले- ‘ उनके चारों ओर सिर्फ नेता और अभिनेता थे..’

Massy Stadium Voilence : कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की एक झलक पाने के लिए पहुंचे हजारों फैंस के बीच भारी हंगामा मच गया है। मेसी को देखने की उम्मीद लेकर आये दर्शकों को जब उनके सामने मेसी नहीं दिखे, तो उनके गुस्से ने विकराल रूप ले लिया। नाराज फैंस ने स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे स्थिति बिगड़ गई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मेसी को स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैंस और मेस्सी से माफी मांगी है।

’12 हजार की टिकट ली, चेहरा तक नहीं दिखा’

एक फैन ने गुस्से में कहा, “मेसी के चारों ओर सिर्फ नेता और अभिनेता थे। हमें क्यों बुलाया गया? हमने 12 हजार रुपये की टिकट ली, लेकिन उनका चेहरा तक नहीं देख सके।”

सिर्फ 10 मिनट आए, फुटबॉल भी नहीं खेला

एक अन्य फैन ने कहा, “यह बिल्कुल खराब आयोजन था। मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए और चले गए। उन्होंने न तो एक किक मारी और न ही पेनल्टी ली। हमारे पैसे, भावनाएं और समय सब बर्बाद हो गया।”

फैंस का आरोप है कि मेसी के चारों ओर महज नेताओं और मंत्रियों का जमावड़ा था, जबकि आम दर्शकों को उनसे दूर रखा गया। इससे हजारों दर्शक उन्हें ठीक से देख पाने में असमर्थ रहे।

‘शाहरुख खान को लाने का भी किया गया था वादा’

नाराज फैंस ने यह भी आरोप लगाया कि आयोजकों ने शाहरुख खान के आने का वादा किया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। एक फैन ने कहा, “शाहरुख खान भी आएंगे, ऐसा कहा गया था, लेकिन किसी को नहीं लाया गया।”

मंच पर आए ही बेकाबू हुए हालात, कार्यक्रम बीच में रोका गया

जब मेसी स्टेडियम में उतरने लगे, तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। भीड़ के बेकाबू होने के कारण कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इस वजह से मेसी से तय मुलाकातें भी नहीं हो सकीं।

शाहरुख, गांगुली और ममता बनर्जी से नहीं हो सकी मुलाकात

अराजकता के चलते, बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मेसी से मुलाकात नहीं हो सकी।

यह भी पढ़े : ‘अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना किया तो गोली मार दी..’, लखनऊ में प्रेमिका बोली- ‘वह साइबर ठग है, ब्रेकअप से नाराज था’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें