
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
कब हुई थी परीक्षा?
SSC GD कांस्टेबल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसके बाद 4 मार्च को आंसर की जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 9 मार्च तक का समय दिया गया था।
कैसे चेक करें SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025?
- SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अपने क्षेत्रीय SSC की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
- होमपेज पर “Constable-GD Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें पास हुए अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक होंगे।
- Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
- फाइल को डाउनलोड करके सेव कर लें, भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया के चरण
SSC GD कांस्टेबल भर्ती में चयन तीन प्रमुख चरणों में होता है:
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण / शारीरिक मानक परीक्षण (PET/PST)
- मेडिकल परीक्षण
CBT में पास होने वाले अभ्यर्थियों को PET और PST में बुलाया जाएगा। इन दोनों में सफल उम्मीदवारों को फिर फाइनल मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।
कितने पदों पर हो रही है भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार कुल 53,690 पदों पर भर्ती करेगी। ये पद निम्नलिखित बलों में भरे जाएंगे:
- BSF (सीमा सुरक्षा बल)
- CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल)
- CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल)
- ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस)
- SSB (सशस्त्र सीमा बल)
- Assam Rifles
- SSF (विशेष सुरक्षा बल)
- NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी)















