काठमांडू जेल से फरार कैदी को रुपईडीहा बॉर्डर पर एसएसबी ने किया गिरफ्तार

Rupaidiha, Bahraich : जेन जी आंदोलन के दौरान काठमांडू जेल से फरार हुए एक और कैदी को शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान भारतीय शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गिरफ्तार किया। स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति नेपाल की काठमांडू जेल से हाल ही में फरार हुआ था।

एसएसबी के जवानों ने रूटीन गश्त के दौरान खनाल को शक के आधार पर रोका और पहचान की पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान दिलीप खनाल के रूप में हुई है, उम्र लगभग 35 वर्ष, पुत्र ऋषि खनाल, निवासी सैनिक गांवपालिका, वार्ड नं 1, जिला बांके, नेपाल।

इसके बाद उसे नेपाल पुलिस और एपीएफ के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Gonda : शिक्षक की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव

Kannauj : दीपावली से पहले फूड विभाग का सख्त एक्शन, दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें