
पिरान कलियर। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनने पर सपा कार्यकर्ताओं ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश किए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब तक के इतिहास का सपा का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
सपा के प्रदेश सचिव मौसम अली ने कहा कि वह देश की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है और समाजवादी पार्टी को देश की तीसरी सबसे बडी पार्टी बनाया है। उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की। इस दौरान अफसर, शमीम, शाहरुख, शायन, हैदर, फरमान, सलीम आदि शामिल रहे।