
- सम्राट अशोक महान थे, वह शांति व सुशासन के पथ पर चलते रहे: डिप्टी सीएम
पडरौना, कुशीनगर। शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित सम्राट अशोक की जयंती व बीआईसी इंटर कालेज में स्व. उमाकांत कुशवाहा एवं स्व. बन्नी देवी के मूर्ति का अनावरण में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इतना ही नहीं 2047 तक सपा की सरकार नहीं बन पाएगी। क्योंकि पीडीए परिवार डेवलपमेंट पार्टी बन गयी। इसे जनता से लेना देना नहीं रह गया है।
डिप्टी सीएम मौर्य बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं जिस भाजपा का कार्यकर्ता हूं, वह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। महान सम्राट अशोक का सुशासन का अनुकरण करने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी ही हैं। वह दुनिया के किसी भी देश मे जाते हैं तो वहां सुशासन का संदेश देते है। वह थाईलैंड गए थे, श्रीलंका भी गए थे। थाईलैंड में तथागत गए। कुशीनगर बुद्ध भगवान की महापरिनिर्वाण स्थली है। संयुक्त राष्ट्र संघ, वहां पहुंचे तो ललकार कर कहा कि संसार को भगवान बुद्ध दिया है , युद्ध नहीं दिया है। पाली भाषा को शांति भाषा का दर्जा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिया है। कुशीनगर समेत भगवान बुद्ध से जुड़ी स्थली पर जरूर जाइये। 2014 से पहले और 2025 के बीच जमीन आसमान का अंतर है। सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूरे देश मे मनाई जाती है।
2014 में देश मे सरकार बनी तो समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडा,अराजकता व्याप्त था, शांति व्यवस्था खत्म थी। 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो मुझे विश्वास था कि 40 विधायक बचे थे। सपा एवं बसपा का युग था। 2019 में विजय दुबे को रिकार्ड वोटो से जिताया था। 2022 में कुशीनगर की सभी सीट को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई। देश की सुरक्षा, गरीबों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जाति भेदभाव को खत्म करने के लिए अशोक सम्राट के मंत्र को आगे बढ़ाया ।

2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा का पता नहीं, कांग्रेस को ढूंढ भी नहीं पाएंगे। सपा दावा कर रही है पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग का। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री रहते पिछड़ा, दलित याद नहीं आया। सपा प्रदेश, दलित किसी का भला नहीं कर सकती। तीसरी बार फिर यूपी में भाजपा सरकार बनेगी, ये गारंटी है। भाजपा ने सम्राट अशोक के वशंजों को आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा द्वारा किया गया।
उप मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान, तथागत भगवान बुद्ध सहित किसान नेता चंद्रभान कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम को गति दी गई।इस अवसर पर ऋतिक सिंह गौतम, विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव, एएसपी, एडीएम, सीओ कसया, पडरौना, एसडीएम अनील यादव, मोहम्मद जफर, विकास चंद्र , बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश, नथुनी कुशवाहा सहित कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष/अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।