Sonbhadra : रासपहाड़ी की खदान में दरका पहाड़, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका

Sonbhadra : ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली–मारकुंडी स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में काम के दौरान अचानक पत्थरों की विशाल पहाड़ी दरक पड़ी, जिससे मौके पर मौजूद कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के समय करीब 12 से 15 मजदूर साइट पर काम कर रहे थे और किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अब तक एक श्रमिक का शव निकाल लिया गया है, जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मजदूर 9 कंप्रेशन मशीनों की मदद से पत्थरों में छेद कर रहे थे, तभी ऊपर से अचानक भारी चट्टान टूटकर नीचे आ गिरी और खदान का बड़ा हिस्सा धंस गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तुरंत घटना की जानकारी दी गई, क्योंकि हादसा उनके सभास्थल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए हर संभव संसाधन लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें