चारधाम यात्रा में अब तक 39 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार जारी है। इस बार अब तक गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड संख्या में 39 लाख 92 हजार 903 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए हैं। प्रदेश के धर्मस्व, तीर्थाटन एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज चारों धामों में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने से काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रजिस्ट्रेशन कराने से इतिहास में उत्तराखंड का नाम अंकित होगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के लिए कुल 47 लाख 27 हजार 619 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं तो वहीं हेमकुंड साहिब के लिए 2 लाख 16 हजार 960 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं। कुल मिलाकर
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 49 लाख 41 हजार 527 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं। अब तक सभी धामों में कुल मिलाकर 39 लाख 92 हजार 903 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

गंगोत्री धाम में 6 लाख 47 हजार 571 तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन

यमुनोत्री धाम में 5 लाख 73 हजार 812 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में 13 लाख 91 हजार 348 तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन

बदरीनाथ धाम में 11 लाख 63 हजार 867 तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन

हेमकुंड साहिब में 2 लाख 16 हजार 305 तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज