यमुना एक्स्प्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी : 50 यात्री हुए घायल

मथुरा। शनिवार को यमुना एक्स्प्रेस वे पर दो जगह एक्सीडेन्टहो गये। बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 135 पर झांसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ, जब बस में सवार यात्री गहरी नींद में थे।

हादसे के समय बस की रफ्तार काफी अधिक बताई जा रही है। इससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 50 यात्री चोटिल हुए है। इनमें से आठ गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक यात्री का पैर कट गया है।

दिल्ली से झांसी जा रही थी बस
दिल्ली के सराय काले खा से शुक्रवार रात 12 बजे 50 से अधिक सवारियां लेकर एक निजी बस झांसी की ओर जा रही थी। बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 135 पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दो बार पलटी खा गई। हादसे के दौरान बस में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर आधा दर्जन एंबुलेंस के साथ पुलिस टीम पहुंच गई।

एक यात्री का पैर काटना पड़ा
पुलिस ने 40 से अधिक चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया। वहीं आठ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें मुरैना के यात्री मोनू रावत का डाक्टरों ने पैर काटा है। वहीं भिंड के प्रीतम, छतरपुर की रुबी, धनपत, दीपक, श्रीचंद, मनीष और पुष्पेंद्र का इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत