
गोंदलामऊ, सीतापुर। गोंदलामऊ ब्लॉक की जैनापुर ग्राम पंचायत में विधवा पेंशन की एक गंभीर समस्या सामने आई है। पुष्पा देवी नाम की महिला को 34 वर्षों से मिल रही विधवा पेंशन फरवरी 2024 से अचानक बंद हो गई।
जांच में पता चला कि उनकी पेंशन स्टेट बैंक के एक अन्य खाता नंबर 1803 में जा रही है। जनवरी 2024 तक पुष्पा देवी को आर्यावर्त बैंक की संदना शाखा में पेंशन मिल रही थी। पेंशन बंद होने के बाद से वह बैंक और समाज कल्याण कार्यालय के कई चक्कर लगा चुकी हैं।
इस समस्या के समाधान पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने कहा कि गलत खाते में जा रही पेंशन को रोक दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पैसों की रिकवरी करा दी जाएगी।
यह केवल एक मामला नहीं है। कई विधवा महिलाएं पेंशन की समस्याओं से जूझ रही हैं। कुछ को केवाईसी की समस्या है तो कुछ को डीबीटी के कारण पेंशन नहीं मिल पा रही है। शिकायत के बावजूद इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
यह भी पढ़े : MP News : रेप पीड़िता को अधिकारियों ने भेज दिया दुष्कर्मी के घर, दोबारा किया बलात्कार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा