
सीतापुर : नैमिषारण्य में शुक्रवार को वाहन ने साइकिल टक्कर मार दी। पुलिस सवार को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डेंगरा गांव निवासी सुशील कुमार (38) कल्ली चौराहे पर एक होटल में काम करते थे। वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने घर से साइकिल से होटल आ रहे थे। नैमिषारण्य कल्ली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सुशील की करीब 17 वर्ष पूर्व संगीता से शादी हुई थी। सुशील के दो लड़के रामजी (15) और प्रदीप (13) हैं। सुशील मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर सुनकर पत्नी संगीता बेसुध हो गईं।
बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
गोंदलामऊ। संदना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमलापुर के जयरामपुर भाहुर गांव निवासी बल्लू (70) बैसनपुरवा मोड़ के पास जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। बाइक संदना पुलिस के कब्जे में है।