Sitapur : सगे भाई की हत्या करने वाला ‘कातिल’ 12 घंटे में दबोचा गया

  • शराब के नशे में गाली-गलौज और हाथापाई के बाद उठाया गया खूनी कदम

Sitapur : जनपद में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के अनुपालन में हरगांव पुलिस टीम ने एक जघन्य हत्याकांड के वांछित अभियुक्त को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

यह मामला ग्राम परसेहरा शरीफपुर का है, जहां पंजीकृत मुकदमा संख्या 534/25, धारा 103(1) बीएनएस में वांछित हत्याभियुक्त प्रमोद कुमार वर्मा को बरौसा मोड़ के पास से धर दबोचा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल (हत्या में प्रयुक्त हथियार) बांका भी बरामद कर लिया है।

पारिवारिक कलह और नशे की लत बनी मौत का कारण
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 की शाम करीब 4:30 बजे मृतक मनोज, जो नशे का आदी था, शराब के नशे में अपने भाई प्रमोद के दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगा। प्रमोद के मना करने के बाद भी मनोज न केवल गाली-गलौज करता रहा, बल्कि बाहर आई भाई की पत्नी, बच्चों और स्वयं प्रमोद से हाथापाई पर भी उतर आया। परिणामस्वरूप, तैश में आए अभियुक्त प्रमोद ने अपने घर से बांका लाकर मनोज पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक मनोज अक्सर नशे में अपने पारिवारिक सदस्यों को परेशान करता था और अपनी माँ के साथ अभियुक्त भाई प्रमोद के घर के सामने रहता था। इस गिरफ्तारी को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़े : ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर भावुक हुए सनी देओल और सलमान खान

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें