Sitapur: निर्माण कराते समय नागरिक सुविधाओं का रखें ख्याल: पालिकाध्यक्ष

Sitapur: पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी ने रविवार को शहर के मिर्दही टोला व सिविल लाइन वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने निकाय की ओर से चल रहें निर्माण कार्य का निरीक्षण कर नगरवासियों से सीधा संवाद किया। पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिये है कि निर्माण कार्य कराते समय नागरिक सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाये, किसी को परेशानी न उठानी पड़े।

नेहा अवस्थी ने श्यामनाथ मन्दिर के निकट बन रहे नाला व मार्ग निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने कार्य को तेजी से कराते हुये समय से पूरा कराने के निर्देश दिये है। पालिकाध्यक्ष ने मोहल्लेवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही पालिका के जिम्मेदार कर्मचारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी आवास के सामने जल ठहराव की स्थिति नहीं होनी चाहिये। उन्होंने पालिका के नाला गैंग को तत्काल निर्माण स्थल पर पहुँच कर नाले-नालियो के अवरोध को हटाने के निर्देश दिये। पालिकाध्यक्ष नेहा अवस्थी ने सिविल लाइन वार्ड के सुभाष पार्क में निकाय की ओर से बनाई जा रही पानी की टंकी का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता परिलक्षित होनी चाहिये। मानक के अनुरूप कार्य करायें ताकि नगरवासियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें। इस मौके पर हरीश त्रिपाठी, राम अवतार, जियाउल हक, मुन्ना त्रिपाठी, रामकुमार, राम गिहार, मनीष दीक्षित, पंकज पाण्डेय, नीलू सिंह, मधु श्रीवास्तव, सीमा गौतम, अंजनी मिश्रा, सचिन मिश्रा, संकल्प सोनकर, आकाश सिंह, मनोज शुक्ला, अश्वनी शुक्ला सभासद, आलोक मिश्र, राजेश भसीन, कमल भाटिया, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें :

हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग, 17 लोगों की मौत
https://bhaskardigital.com/fire-breaks-out-gulzar-house-building-hyderabad-17-people-die/

Video : न्यूयॉर्क में ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नेवी का जहाज, 2 लोगों की मौत, 19 घायल
https://bhaskardigital.com/video-mexican-navy-ship-collides-with-bridge-new-york/

ISRO को बड़ा झटका! EOS-09 सैटेलाइट की लॉन्चिंग फेल, इसरो प्रमुख ने कहा- तीसरे चरण में आई तकनीकी खामी
https://bhaskardigital.com/eos-09-satellite-launch-fails-isro-chief-technical-fault/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें