
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता की सहमति से समाज सेविका सरिता जैन को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सीतापुर महिला इकाई का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
जैन मंदिर में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बुके एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में सरिता जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से कमेटी के विस्तार के लिए कहा।
आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि मातृशक्ति समाज के विभिन्न क्षेत्र में उद्योग,व्यापार के माध्यम से देश की प्रगति के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।संरक्षक विश्ववीर गुप्ता ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के कल्याण के लिए सदैव कार्य करता रहेगा।नव नियुक्त महिला जिलाध्यक्ष सरिता जैन ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी ह










