
- पकड़े गए पादरी ने किया कबूल, पकड़ा गया खाता में ट्रांजेकशन
- उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत 05 अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: हिन्दू धर्म के लोगों को ईसाई बनाने के लिए जो धनराशि आ रही है वह दक्षिण भारत के चेन्नई से आ रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि पकड़े गए पादरी ने पुलिस से कबूल किया है। यही नहीं उसके खाता में जो ट्रांजेक्शन मिला है वह भी इस बात का पक्क सबूत है। जिससे उसके खाता को सीज कर दिया गया है। पादरी ने कबूल किया है कि चेन्नई से ईसाई धर्म से सम्बन्धित धर्मान्तरण हेतु जनसमुदाय को प्रलोभन हेतु धन प्राप्त होता है।
आपको बताते चलें कि बीती 27 जुलाई को थाना इमलिया सुल्तानपुर ग्राम मथना में धर्म परिवर्तन कराये जाने के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद ने बवाल काटा था। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया और 05 अभियुक्तों पादरी विनोद पाल सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह, ज्योति पत्नी विनोद पाल सिंह निवासीगण ग्राम बेहटा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी, अनन्तराम पुत्र जगन्नाथ, शुभकरन पुत्र अनन्तराम तथा रमित पुत्र अनन्तराम निवासीगण ग्राम मुराउनपुरवा थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर को मथना तिराहे के पास से गिरफ्तार किया था।
पुलिस की माने तो मुख्य आरोपी पादरी विनोद पाल सिंह द्वारा ईसाई धर्म के धर्मान्तरण का कार्य किया जा रहा था। जिसके कब्जे से 03 अदद बाइबिल, ढोलक व अन्य धर्मान्तरण संम्बन्धित सामग्री बरामद की गई। अभियुक्त से की गई पूछताछ में बताया कि अभियुक्त का खाता स0-42970731444 भारतीय स्टेट बैंक में है, जिस पर संदिग्ध ट्राजेक्शन का होना पाया गया जिसके सम्बन्ध मे पूछा गया तो अभियुक्त विनोद पाल सिंह द्वारा बताया गया कि चेन्नई से ईसाई धर्म से सम्बन्धित धर्मान्तरण हेतु जनसमुदाय को प्रलोभन हेतु धन प्राप्त होता है।
प्राप्त धन को अन्य लोगो को ईसाई धर्म में जोडने व प्रार्थना भवन निर्माण हेतु दिया जाता है। प्राप्त धन को ईसाई धर्म को स्वीकार व प्रचार-प्रसार करने वालो को वितरण किया जाता है। उपरोक्त खाते के सम्बन्ध मे साइबर अपराध थाने को रिपोर्ट प्रेषित कर उक्त खाता सं० को सीज कराया जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तगण के भी खातो का भी पता लगाया जा रहा है जिसके संबन्ध में अलग से कार्यवाही की जायेगी तथा ईसाई धर्म से सम्बन्धित धर्मान्तरण की गैंग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
ये भी पढ़ें:
‘पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले…’ डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने पर BJP ने लगाया पोस्टर
https://bhaskardigital.com/silent-insult-their-wives-bjp-puts-up-posters-dimple-yadav/
स्मार्ट सिटी में काम कम, खर्च ज्यादा! बीजेपी विधायक बोले- हो थर्ड पार्टी ऑडिट
https://bhaskardigital.com/less-work-and-more-expenditure-in-smart-city-bjp-mla-said-there-should-be-a-third-party-audit/