Sitapur : तंबौर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 20 हज़ारी इनामी गैंगस्टर रियाज गिरफ्तार

Sitapur : तंबौर पुलिस ने जिले के अपराध जगत में दहशत पैदा करने वाला एक बड़ा एक्शन लिया है। अपराधियों के खिलाफ जारी महाअभियान के बीच तंबौर थाने की टीम ने एक ऐसे दुर्दांत अपराधी को दबोचा है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और जिस पर ₹20,000 का नकद इनाम घोषित था।

यह सफलता प्रभारी निरीक्षक बृजेश राय और उनकी सजग टीम की सूझबूझ का परिणाम है। यह कुख्यात गैंगस्टर कई महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं।

पुलिस को अपने खास सूत्रों से सटीक सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का यह वांछित बदमाश रियाज, अपने पैतृक गाँव समोदीडीह के पास मंडरा रहा है। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बृजेश राय की अगुवाई में टीम ने तेज़ी से घेराबंदी की। गाँव समोदीडीह के समीप से इस शातिर अपराधी को धर दबोचा गया।

रियाज, पुत्र जलील, निवासी समोदीडीह, थाना तंबौर, लहरपुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज गंभीर मुकदमों में वांछित था। यह सिर्फ एक मामूली अपराधी नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह का हिस्सा था, जो समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। उसकी लगातार फरारी को देखते हुए पुलिस विभाग ने इस पर ₹20,000 का इनाम घोषित कर रखा था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें