Sitapur : ससुराल वालों ने मायके में किया हमला, 6 लोग घायल

Sitapur : सीतापुर जिले के गोंदलामऊ के संदना थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने बीते बुधवार को हिंसक रूप ले लिया, जब विवाहिता के ससुराल पक्ष ने उसके मायके पहुंचकर पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हुए इस हमले में परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, संदना क्षेत्र गंगोय निवासी एक युवती ने करीब एक वर्ष पूर्व नैंसू नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। आए दिन हो रही हिंसा से तंग आकर विवाहिता मायके आ गई थी।

बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार के दिन पति नैंसू शराब के नशे में धुत्त होकर ससुराल पहुंचा और पत्नी को जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर वह लौट गया, लेकिन बीते बुधवार अपने साथियों के साथ दोबारा पहुंचा और घर पर धावा बोल दिया।

इस मार पीट में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से चले, इस मार पीट में छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। संदना थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटिया ने बताया कि तहरीर आधार पर पूरे मामले की जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया गया है अभी तक तीन लोगों को हिरासत लिया गया है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट में लगा गधों का मेला! सलमान, शाहरुख बिके सबसे महंगे, 80-80 हजार लगी बोली

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें