
- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील इकाई लहरपुर का हुआ कार्यक्रम
Laharpur-Sitapur : 3 सितंबर व्यापारी दिवस के अवसर पर नगर के डीटी पैलेस में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील इकाई लहरपुर के तत्वाधान में लहरपुर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू भैया द्वारा स्थापना दिवस के रूप में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश राकेश राठौर गुरु रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के मुख्य प्रवेश द्वार से तहसील अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू भैया के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों व पदाधिकारी मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में लहरपुर सहित खैराबाद बिसवां महमूदाबाद से आए व्यापारियों को पटका व फूल माला पहनाते हुए बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को रहना था लेकिन व्यस्तता के चलते कार्यक्रम में उनका आगमन नहीं हो सका। कार्यक्रम में पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार सिंह, नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी लहरपुर विशाल गुप्ता कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह को पहले बुके देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू भैया व महामंत्री हरीश रस्तोगी गोलू भैया द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी व तस्लीम खां ने किया। हासिम अंसारी को कुशल संचालन के लिए उन्हें नगर विकास राज्य मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता, नगर अध्यक्ष सीतापुर बृजेश रस्तोगी व रामजीवन जायसवाल द्वारा व्यापारियों की एकता व अखंडता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए व्यापारियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम व नगर पालिका अध्यक्ष लहरपुर हाजी जावेद अहमद ने पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल की उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर तथा किराना व्यापारियों व मिठाई व्यापारी की दुकानों पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा अवैध रूप से वसूली कराये जाने की नगर विकास राज्य मंत्री से शिकायत करते हुए उनका ध्यान आकर्षित किया। जिसपर नगर विकास राज्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। नगर की मुख्य गुरखेत बाजार मैं पिक शौचालय बनवाने के लिए व्यापार मंडल द्वारा नगर विकास राज्य मंत्री से मांग की गई जिस पर उन्होंने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद को निर्देशित करते हुए गुरखेत बाजार के आसपास पिंक शौचालय बनवाए जाने के लिए कहा। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने 3 माह की अवधि में शौचालय बनवाए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल सीतापुर के उपाध्यक्ष जीत रस्तोगी, उप महामंत्री विशाल कपूर, सतीश जायसवाल, सियाराम जायसवाल, दीपक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष हरीश जायसवाल, प्रचार मंत्री लुकमान खान, नीरज रस्तोगी, संयुक्त मंत्री शीलू शुक्ला, जितिन चौरसिया, मो0 रेहान चांद, मीडिया प्रभारी आकाश सिंह, सह मीडिया प्रभारी मौलाना सिराज, ऑडिटर सरोज कुमार जायसवाल, संगठन मंत्री राजकुमार कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार पंकज शुक्ला, संजय पुरी, सहित सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।