
- भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा व आगामी अभियानों की कार्यशाला आयोजित
Sitapur : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि पार्टी सेवा पखवाड़ा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अभियान में जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठन के निर्देशों का पालन करना होगा और अभियान को सफल बनाना होगा।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में संपूर्ण अभियान की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला और पदाधिकारियों से पार्टी निर्देशों के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तार से कार्ययोजना समझाई।
इसके अतिरिक्त उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट के साथ कार्य करने के दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, सिधौली विधायक मनीष रावत, नगर पालिका खैराबाद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, नगर पालिका मिश्रित अध्यक्ष सीमा भार्गव, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मल्होत्रा, अभियान संयोजक रोहित सिंह, नैमिष रत्न तिवारी, विश्राम सागर राठौर, सुनील मिश्रा, संजय मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, अनूप विश्वकर्मा, सचिन मिश्रा, तरुण शुक्ला, श्वेतांशु, विष्णु मौर्य, कामेश शुक्ला, प्रखर जायसवाल, सुधीर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अतुल तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: नेपाल में बिगड़े हालात के मद्देनजर यूपी के सीमावर्ती जिलों में हाईअलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी