Sitapur : अहमदाबाद पश्चिमी में बाढ़ के पानी से बढ़ी मुश्किलें

Sitapur: शारदा नदी से आई भीषण बाढ़ के कारण नगर क्षेत्र के वार्ड अहमदाबाद पश्चिमी की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। सड़क मार्गों पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। कई घरों में पानी भर जाने से लोगों को तख्त पर खाना बनाने को विवश होना पड़ रहा है। इससे संक्रमण जैसी घातक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। बाढ़ का पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है।

दैनिक भास्कर समाचार पत्र में खबर प्रकाशन के बाद तहसीलदार मनीष कुमार त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार गौतम, और लेखपाल बृजेन्द्र वर्मा ने अहमदाबाद पश्चिमी सहित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

बाढ़ के पानी में डूबने से नवयुवक की मौत

थाना क्षेत्र के बुधवा निवासी श्रीकेशन का 15 वर्षीय पुत्र उमेश अपने साथियों के साथ तंबौर-छतांगुर मार्ग पर मुरब्बा के पास स्थित शकील भट्ठे में नहाने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन के बाद डूबे नवयुवक का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मशक्कत के बाद शव की तलाश की जा सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नहाते समय नवयुवक डूब गया था, जिसका शव बरामद कर लिया गया है।

बाढ़ प्रभावितों को वितरित की गई राहत सामग्री

तहसील लहरपुर के अंतर्गत शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी भर जाने से दर्जनों गांव प्रभावित हो गए हैं। क्षेत्र के ग्राम खालेपुरवा और गौर चौखड़िया में लगभग 80 परिवार, ग्राम नाउनपुरवा मजरा गुरेला में लगभग 90 परिवार शारदा नदी से आई बाढ़ में प्रभावित हुए हैं। तहसील प्रशासन की तरफ से ग्राम बेलवा गौहनिया में 169 परिवारों और ग्राम बरेती में 331 परिवारों को खाद्यान सामग्री वितरित की गई।

शारदा की बाढ़ में विद्यालयों में भरा पानी

नगर के अहमदाबाद पूर्वी में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बाढ़ का पानी भर गया है। जानकारी के मुताबिक विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों में पानी भर गया है। इससे बच्चों की शिक्षा व्यवस्था फिलहाल संकट में आ गई है।

ये भी पढ़ें: बिहार के ज्योतिषी ने दी थी मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी, नोएडा से गिरफ्तार

Amethi : पुलिस बता रही दुर्घटना में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें