
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मछरेहटा-सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में सोमवार रात एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार उम्र लगभग (36) पुत्र राम सहाय, निवासी ढकिया, थाना इमलिया सुल्तानपुर के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ ननिहाल ग्राम शाहपुर आया हुआ था। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। रात करीब 11 बजे जब लोगों ने प्रमोद कुमार का शव फांसी के फंदे से लटका देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना पाकर मछरेहटा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक इरशाद अहमद, हेड कांस्टेबल राजेंद्र चौधरी और कांस्टेबल विपिन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बच्चों के सर सके उठ गया पिता का साया –
बताया जाता है कि मृतक प्रमोद कुमार के एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग मामले को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। पुलिस सभी संभावनाओं की बारीकी से जांच कर रही है।