
Sitapur: सेथ रामन गांव में स्थापित मूर्ति को हटाने को लेकर हुए विवाद में दोनो पक्षों के आधा दर्जन लोगो को चोटे आई थी। इस घटना के बाद आज पुलिस ने संजय गिरी सहित करीब 20 लोगो पर संबंधित धाराओं में कार्यवाही की है।
सरैया मसूदपुर के सेथराम गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है। ग्राम प्रधान राधेलाल द्वारा इस मंदिर के पास अंत्येष्टि स्थल का निर्माण गुपचुप तरीके से कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने इस स्थल पर अंत्येष्टि स्थल बनवाने का विरोध किया था।किंतु प्रधान ने बारात घर बनवाने की भ्रमित जानकारी ग्रामीणों को दी थी। बीते शुक्रवार को ग्रामीणों को पुख्ता जानकारी मिली कि यहां अंत्येष्टि स्थल ही बनाया जा रहा है। इसके बाद लामबंद हुए ग्रामीणों ने रात्रि में इस स्थल पर एक छोटा मंदिर बनाकर शनिवार सुबह बालाजी की मूर्ति स्थापित कर दी थी। इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान द्वारा तहसील प्रशासन को दी गई। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश कुमार पाल व लेखपाल आदि ने दोनों पक्षो से बातचीत कर मूर्ति को अपने हाथ से बेलचा व फावड़े से हटा दिया।
इसी के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार, राजस्व लेखपाल व प्रधान तथा उनके पुत्र सहित इनके पक्ष के 2 लोग तथा दूसरे पक्ष के संजय गिरी,अरविंद गिरी व निर्मल गिरी को चोटे आई थी। त्यागी दास महाराज ने भी प्राचीन शिव मंदिर के पास अंत्येष्टि स्थल का निर्माण न करवाने की सलाह ग्राम प्रधान को दी थी। किन्तु ग्राम प्रधान की जिद की वजह से यह घटना घटित हुई थी। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन स्थल श्मशान घाट के रूप में दर्ज है। किंतु यह आबादी व शिव मंदिर के निकट है।
मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सदरपुर व थानगांव की पुलिस भी बुलाई गई थी।
प्रभारी निरीक्षक कृष्णनंदन तिवारी ने बताया कि घटना कारित करने वाले संजय गिरी सहित कतिब 20 लोगो को चिन्हित कर वादी पुलिस द्वारा मुजहमत की धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है।
ये भी पढ़ें :
राहुल गांधी की अग्निपरीक्षा: क्या थमेगा हरियाणा कांग्रेस का घमासान?
https://bhaskardigital.com/rahul-gandhis-litmus-test-will-the-turmoil-in-haryana-congress-stop/
कासगंज : उपचार के दौरान माँ बेटे की हुई मौत, घरेलू गैस सिलेंडर से हुआ हादसा
https://bhaskardigital.com/kasganj-mother-and-son-died-during-treatment-accident-caused-by-domestic-gas-cylinder/
लखनऊ : ईद-उल-अजहा को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की एडवाइजरी जारी
https://bhaskardigital.com/lucknow-advisory-issued-by-islamic-center-india-regarding-eid-ul-azha/











