
सीतापुर। जनपद के बेहद विवादित ब्लॉक परसेंडी में कई माह के इंतजार के बाद आखिरकार नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति हो गई है। बलरामपुर से आए रजनीश शुक्ला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व वह अन्य ब्लॉकों में स्थानांतरण की ताक में थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। यह बदलाव वर्तमान खंड विकास अधिकारी धनंजय के चिकित्सीय अवकाश पर जाने के बाद हुआ है।
विवादों से घिरे ब्लॉक में जिम्मेदारी
बताया जाता है कि परसेंडी ब्लॉक में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है, जिससे यह जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अब रजनीश शुक्ला के लिए सबसे अहम चुनौती 12 सितंबर को मनरेगा के भुगतान को सुचारू रूप से निपटाना होगा। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि यह स्थानांतरण धनंजय को हटाए जाने की एक वजह भी हो सकता है, लेकिन इसका कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
बेहटा जाने का सपना अधूरा
कई महीनों से रजनीश शुक्ला बेहतर माने जाने वाले बेहटा ब्लॉक में तैनाती की उम्मीद में थे, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया। अब उन्हें परसेंडी जैसे विवादित ब्लॉक में काम करना होगा। रजनीश के सामने सबसे बड़ी चुनौती न केवल ब्लॉक के विवादों को सुलझाना है, बल्कि मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के भुगतान को भी समय पर सुनिश्चित करना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह से इस नई जिम्मेदारी को संभालते हैं।
यह भी पढ़े : नाबालिगों की हैवानियत! 13 और 8 साल के लड़कों ने 6 साल की मासूम के साथ रेप, दोनों पुलिस हिरासत में