Sitapur : दीपक जलाने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, नौ नामजद पर केस दर्ज

Talgaon, Sitapur : कोतवाली क्षेत्र के शेखवापुर अंगरासी गांव में दिवाली के दीपक जलाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद और 10–15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित विवेक वर्मा उर्फ श्यामू 27 के भाई शिवम वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिवाली के दिन उनके घर पर जलाए गए दीपक मुस्लिम मोहल्ले के बच्चे उठा रहे थे। विवेक ने बच्चों को वहां से भगा दिया। इसके बाद बच्चों ने अपने घर जाकर विवेक पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। बच्चों की शिकायत के बाद अब्दुल मास्टर और उनके दो बेटों सहित कुछ अन्य लोग विवेक के घर पहुंचे। उन्होंने विवेक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

शिवम वर्मा के अनुसार, बीते शुक्रवार को विवेक अपने खेत जा रहा था। रास्ते में मोहम्मद इस्लाम, अब्दुल मास्टर, आदिल, अनस, ताजुद्दीन, रियाजुद्दीन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद समीर, रिजवान और 10–15 अन्य लोग लाठी, बल्लम और हॉकी लेकर आ गए। उन्होंने विवेक को “हिंदुओं का नेता” बताते हुए दिवाली न मनाने की धमकी दी और कहा कि दीपक जलाने से मना करने के बावजूद दीपक जलाए गए। इसके बाद सभी ने जान से मारने की नीयत से विवेक पर हमला कर दिया।

विवेक के शोर मचाने पर उसका भाई शिवम और गांव के अन्य लोग राम प्रसाद, मिथिलेश और शैलेंद्र मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर “आज बच गए, अगली बार जान से मार डालेंगे” कहते हुए भाग गए। विवेक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शिवम वर्मा की शिकायत के आधार पर अब्दुल मास्टर, अनस, आदिल, ताजुद्दीन, रियाजुद्दीन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद समीर, रिजवान और मोहम्मद इस्लाम सहित नौ नामजद और 10–15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तालगांव कोतवाली प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि मामले में कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने मारी बाजी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनातनी के बीच दूसरे दौर की वार्ता आज…क्या निकलेगा हल या होगा एक्शन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें