
- ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Biswan, Sitapur : बिसवां तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक नहर आज एक बार फिर मगरमच्छ दिखने की घटना से सुर्खियों में आ गई। गुरुवार सुबह नहर में एक विशाल मगरमच्छ को तैरता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बिसवां तहसील क्षेत्र की शारदा सहायक नहर किनारे काम कर रहे लोगों ने पानी में बड़ी हलचल देखी। पास जाने पर उन्हें एक बड़ा मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना तत्काल वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम मगरमच्छ को पकड़ने में सफल रही।
वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे चहलारी घाट के पास सुरक्षित छोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस नहर में पहले भी कई बार मगरमच्छ दिख चुके हैं। वन विभाग का कहना है कि शारदा सहायक नहर का जल प्रवाह सीधे तराई क्षेत्रों से जुड़ा है, जहाँ से मगरमच्छ बहकर निचले क्षेत्रों में पहुँच जाते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नहर किनारे सावधानी बरतें और मगरमच्छ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।










