
Bihar Voter List Name Check : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची का प्रारूप जारी कर दिया गया है। मतदाता अपना नाम बीएलओ से संपर्क कर, बूथ पर जाकर या ऑनलाइन पोर्टल पर देख सकते हैं। अगर आप नाम जोड़ना, हटाना या उसमें सुधार करना चाहते हैं, तो 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद शुक्रवार को प्रारूप प्रकाशित कर दिया है। इसके बाद, कोई भी मतदाता अपने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से संपर्क करके या शनिवार से बूथ पर जाकर सूची में अपना या अपने परिवार के सदस्यों का नाम देख सकते हैं।
यह सूची सभी 90 हजार बूथों पर उपलब्ध होगी। इसे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) आदेश के पैरा 7(4) (पृष्ठ 3) के अनुसार प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़े : भारत पर लगाया गया 25% अमेरिकी टैरिफ अब 7 अगस्त से लागू होगा