Sikkim Landslide : सिक्किम में भूस्खलन से तबाही, 4 की मौत और 3 लापता, देखिए वीडियो

Sikkim Landslide : पश्चिम सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अपर रिंबी में आधी रात को भूस्खलन की घटना हुई है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग लापता हैं। भूस्खलन के दौरान तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी कर्मियों ने मिलकर बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाकर दो घायल महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों महिलाओं को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी भी तीन लोग लापता हैं।

यह जानकारी एसपी गेजिंग त्शेरिंग शेर्पा ने दी है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो काफी डरावना है।

यह भी पढ़े : कुछ ही देर में शपथ लेंगे नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे समारोह

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें