
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और नगर पालिका की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
इस दौरान, उन्होंने नगर पालिका के पूर्ण विकास के लिए स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित करने की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में डेवलप करने का आश्वासन दिया।
स्मार्ट सिटी में चयन होने के बाद, जनपद मुख्यालय की इस नगर पालिका में कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें डिजिटल लाइब्रेरी, प्रदर्शनी स्थल, ऑडिटोरियम, डिजिटल गवर्नेंस, स्मार्ट पार्किंग, खूबसूरत लाइटिंग, सीसी रोड और मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था शामिल हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने इस बारे में जानकारी दी और मुख्यमंत्री के आश्वासन पर खुशी जताई।
यह भी पढ़े : व्योमिका सिंह पर टिप्पणी के बाद राम गोपाल यादव ने दी सफाई, कहा- ‘जाति का पता चल जाता तो…’










