Siddharthnagar : ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा जिला कार्यालय का घेराव

Siddharthnagar : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के खिलाफ यंग इंडिया मामले में ईडी के माध्यम से की गई कथित दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरोध में बुधवार को सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला कांग्रेस कार्यालय से भाजपा जिला कार्यालय की ओर कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया, लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के आगे पुलिस नाकाम रही। इसके बाद कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय तक पहुंच गए और वहां सरकार विरोधी नारे लगाए।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यंग इंडिया मामले में कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश रची गई, जबकि माननीय न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता और ईडी की कार्रवाई उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। यह फैसला सरकार की कथित बदनीयती को उजागर करता है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय और दमन के सामने कभी नहीं झुकी है और न ही झुकेगी। यह लड़ाई केवल सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सम्मान की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा की है। कांग्रेस कार्यकर्ता सत्य और न्याय की इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे।

प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव नादिर सलाम, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, राम चंदर पाण्डेय, जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, पंकज चतुर्वेदी, गंगेश्वर राय, दीपक यदुवंशी, रियाज़ मनिहार, ऋषिकेश मिश्रा, रियाजउद्दीन राईनी, राजन श्रीवास्तव, मोबीन खान, दिवाकर त्रिपाठी, पंकज पांडेय, शाहिद प्रधान, गिरिजेश कुमार, देवेन्द्र राव, सुदामा प्रसाद, मैनुद्दीन प्रधान, शकील अहमद, जोखन प्रजापति, वारिस अली, अनीस, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद कुमार, गुल मोहम्मद, शौकत अली, कपिल देव यादव, उस्मान खान, जमाल अहमद, विशाल चौरसिया, लवकुश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें