
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के 46वे स्थापना दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एंव श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा राष्ट्र निर्माण एवं जन सेवा के लिए सदैव संकल्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। भाजपा के इस गौरवपूर्ण यात्रा में समर्पित करोड़ों कार्यकर्ताओं में मै भी एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा हु जिसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।
उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,तेजू विश्वकर्मा,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला मंत्री अजय उपाध्याय,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,सच्चिदानंद चौबे,दीपेंद्र चौधरी, महेश वर्मा,अरुणा मिश्रा,फूलचंद जयसवाल,संतोष शुक्ला,महेंद्र लोधी,सौरभ त्रिपाठी,रमेश मणि त्रिपाठी,राकेश आर्य आदि लोग उपस्थित रहें।