गांव से नगर तक श्रीराम का जयघोष…भगवामय हुआ नगर व ग्रामीण क्षेत्र, निकाली गई शोभायात्रा


भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग राम नाम के रस में डूब गए हैं । अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अनेक स्थानो पर शोभा यात्रा निकाली गई तथा सुन्दरकांड व अखंड रामायण का पाठ किया गया। यात्रा के दौरान रामभक्तो पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। रामभक्तो ने जमकर जयकारे लगाए ओर नृत्य किया। वहीं श्रीराम ध्वज के तले सभी सनातनियो ने अनेक मंदिरों से शोभायात्रा निकाली। सोमवार को सवेरे नगर के बड़े शिव मंदिर से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। इस दौरानराम भक्त ,झूम उठे श्रद्धालु शोभा यात्रा में श्रीराम ध्वज लिए राम जी के जयकारा लगाते तथा नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं शोभा यात्रा में शामिल होकर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व भीम सिंह रावत ने उठाया राम ध्वज यात्रा और श्रीराम नाम का झंडा भी थामा। शोभायात्रा में बज रही डोल नगाढ़ो की धुनो पर झूमे। श्रीराम आएंगे,जय श्रीराम, राम राम के नारो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली। यात्रा के दौरान भगवान राम सीता, लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न की सुन्दर- सुन्दर झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होली चौक होते हुए गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद युवाओ ने नगर से बाइक रैली निकाली जो भज्जावाला आलमपुर गांवड़ी होते हुए भूतपुरी पहुंची वापस शिवमंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान सारा वातावरण राममय प्रतीत हो रहा था वही अनेक स्थानो पर रामभक्तो का फूलवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे हजारों श्रद्धालुओं भाग लेते हुए प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अर्चना सिंह,कोतवाल राजकुमार सरोज,एसएसआई श्रीपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज सुमित राठी कांस्टेबल जाबिर खान,बृजमोहन कुमार व कांस्टेबल राहुल कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के आलावा हरिश्चन्द्र कर्णवाल,समाजसेवी अतुल अग्रवाल,अनिल रस्तोगी,अजय कौशिक,अमरीश अग्रवाल,अतुल जैन, अंकूर अग्रवाल,विनय भार्गव,विकास जैन,करूण अग्रवाल,सर्वजीत सिंह हुंदल,अगम कुमार जैन, नितिन कौशिक,सभासद उमेश अग्रवाल,विभोर, आलोक गुप्ता,सनी गुप्ता,सौरभ रूहेला,विश्वहिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष रोबिन अग्रवाल,शरद कर्णवाल,मुकेश झकमौला,संजय लोहिया,हर्ष रस्तोगी,अशोक अग्रवाल,राहुल पाठक,राजीव अग्रवाल,विश्वास शर्मा,श्रवण कुमार,हर्षित गुप्ता,अभिषेक,संजय जोशी,मयूर कौशिक,अमन गुप्ता,मुकेश कंबोज,सुनील जोशी,बादल,लवी कुमार तथा बबीता रूहेला आदि सहित रामभक्त व काफी संख्या में महिला श्रद्वालु रहीं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल