
गाजियाबाद। भाजपा के फायर ब्रांड लोनी से विधायक नन्द किशोर गुर्जर की टेंशन बढ़ गई है। अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले नन्द किशोर के हालिया पार्टी लाइन से हटकर दिए गए बयानों को लेकर भाजपा प्रदेश हाई कमान ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खास बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोनी से भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कारण बताओ नोटिस में नन्दकिशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है कि पिछले कुछ समय से आपके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं आपके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र प्राप्ति के 7 दिन के अन्दर स्पष्टिकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए। आपको बता दे कि पिछले काफी दिनों से वह यूपी के प्रमुख सचिव व गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।
इन दोनों अधिकारियों पर गंभीर आरोप मीडिया में जाकर दिए है,वह यही नहीं थामे बल्कि उन्होंने सीएम योगी को अधिकारियों की तंत्र मंत्र क्रियाओं का शिकार बता दिया। यूपी में प्रतिदिन प्रदेश में पचास हजार गाय काटे जाने का आरोप भी बीजेपी विधायक लगाया था।