शिंदे को मेयर पद से अधिक स्टैंडिंग कमेटी में दिलचस्पी : संजय राऊत

मुंबई। भाजपा और शिंदे गुट पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को मेयर पद से ज़्यादा स्टैंडिंग कमेटी में दिलचस्पी है। वह ब्लैकमेल करके स्टैंडिंग कमेटी को अपने कंट्रोल में करने की कोशिश कर रहे हैं।

राऊत ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निर्देश दिया है कि भाजपा किसी भी हालत में मुंबई मेयर पद पर कोई समझौता नहीं करेगी। यह लगभग साफ है कि भाजपा किसी भी हालत में मेयर पद दावा नहीं छोड़ेगी। ऐसे में शिंदे गुट सत्ता के दूसरे सेंटर पर फोकस कर रहा है। स्टैंडिंग कमेटी के पास पैसा, कॉन्ट्रैक्ट और बड़े फैसले लेने की ताकत है। इसीलिए इन लोगों की वहां ज़्यादा दिलचस्पी है। भाजपा का दावा है कि वह अपने ही नगरसेवकों के फोन टैप कर रहे हैं।

राऊत ने कहा कि इधर भाजपा अपने हर नगरसेवकों पर नज़र रख रही है। संबंधित इलाकों के कार्यकर्ताओं को नगरसेवकों पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगरसेवक घर पर हैं, फिर भी उन पर नजर रखी जा रही है। होटल में रखे गए शिंदे गुट के नगरसेवकों और भाजपा नगरसेवकों के फोन टैप किए जा रहे हैं। रश्मि शुक्ला के न होने पर भी तरीका वही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें