
शिमला : आज PRD के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। भव्य रूप से मनाए जा रहे प्रांतीय रक्षक दल की स्थापना दिवस पर मंत्री युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा भी मौजूद रही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीआरडी के जवानों के कार्यों की प्रशंसा करी और कठिन परिस्थितियों जैसे आपदा की स्थिति में उनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के आश्रितों व हाई स्कूल, 12 वीं में अच्छे अंक लाए उनके बच्चों को सम्मानित चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुछ घोषणाएं भी पीआरडी के जवानों के हित में करी। जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द ही पीआरडी के जवानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही रायपुर में खेल मैदान के निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए कहा कि पीआरडी जवान यदि स्वास्थ्य खराब होने के चलते सेवा में नहीं हैं तो उनको सेवा में मानते हुए मानदेय दिए जाएंगे जिसकी अवधि 6 माह तक की होगी।















