शिमला : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

शिमला : राजधानी शिमला स्थित महिला पुलिस थाना में शादी का झूठा झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम) और 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि जुब्बल निवासी सुजल ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसी झूठे वादे और भविष्य के सपने दिखाकर, आरोपी सुजल ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक उसे शादी के बंधन में बांधने का विश्वास दिलाया। इसके चलते उसने आरोपी पर भरोसा किया। लेकिन बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी और यौन शोषण का एहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

महिला थाना ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें अब आरोपी सुजल की तलाश में जुट गई हैं औऱ आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम करना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

अपनी टीम का स्वागत करने के लिए पूरा बैंगलोर तैयार RCB की पूरी टीम बैंगलोर के लिए रवाना BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड?