देहरादून में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा का आगाज, सैनिकों के सम्मान में निकले हजारों लोग

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित हजारों देशभक्तों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा 14 से 23 मई तक पूरे देश में चलेगी और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाएगी।

देहरादून में शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

शौर्य स्थल चीड़बाग से शुरू हुई इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगे की गौरवशाली छवि के साथ आगे बढ़ती यह यात्रा देहरादून के गांधी पार्क में समाप्त हुई, जहां सैनिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीएम धामी ने सैनिकों की वीरता और बलियान को किया याद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए कहा, “हमारे जवानों का पराक्रम और देशभक्ति अतुलनीय है। यह यात्रा उनके सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित है।” उन्होंने सैनिकों के सम्मान में पैदल पद यात्रा भी की। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को हर साल मनाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति के जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ लोगों ने सेना के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।यात्रा में भूतपूर्व सैनिकों , परिवारों और स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया।

शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा ने न केवल देहरादून में देशभक्ति की नई लहर पैदा की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत की एकता और सुरक्षा में हमारे सैनिकों का योगदान अमर है। अगले 10 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय गौरव और सैन्य बलिदान की गाथा को प्रसारित करेगी।

यह भी पढ़े : महराजगंज : 40 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से लोग परेशान, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भारत विरोधी पोस्ट करने पर साइबर क्राइम मुख्यालय ने बंद किए 40 अकाउंट चीन ने फिर बदले अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम, भारत बोला- सुधर जाओ UPSC को मिला नया चेयरमैन, अजय कुमार संभालेंगे कमान तिरंगा यात्रा में सीएम योगी बोले – सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया क्या आपके भी मसूड़ो में होता है दर्द ?