फगवाड़ा में शर्मनाक घटना: लावारिस शव को कूड़ा गाड़ी में ले गए निगम कर्मचारी

फगवाड़ा : फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लावारिस शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने में शव वाहन की बजाय कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। नगर निगम कर्मियों ने बिना झिझक शव को कचरा गाड़ी में डालकर श्मशान की ओर रवाना कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि कर्मचारियों के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि काफी समय से ऐसा ही किया जा रहा है। कुछ समाजसेवकों ने इस अमानवीय व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है।

कैसे मिली थी लाश?

तीन-चार दिन पहले रेलवे स्टेशन चहेड़ू के पास जीआरपी को एक लावारिस शव मिला था। पहचान के लिए शव को 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया, पर कोई नहीं आया। इसके बाद अस्पताल ने नगर निगम को बॉडी ले जाने का संदेश भेजा, जिसके बाद यह शर्मनाक तरीका अपनाया गया।

निगम का स्वीकार

निगम कर्मियों ने खुलासा किया कि लावारिस शवों को हमेशा इसी कचरा गाड़ी में ले जाया जाता है, क्योंकि निगम के पास कोई अलग से शव वाहन है ही नहीं।
नगर निगम कमिश्नर डॉ. अक्षिता गुप्ता ने भी माना कि यह गलत है और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें