
- महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल
Shahjahanpur : प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दिशा में बी.ए. तृतीय वर्ष की एनसीसी कैडेट छात्रा श्यामा देवी को चौक कोतवाली प्रभारी बनाया गया।
थाने पर पहुंचने पर श्यामा देवी का थाना प्रभारी कोतवाली एवं पुलिसकर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें थाने की विभिन्न शाखाओं जैसे महिला हेल्प डेस्क, मुंशी कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार एवं कंप्यूटर कक्ष का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्रा को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायतों की सुनवाई, अपराधों की विवेचना और महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।
एक दिवसीय थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए श्यामा देवी ने महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई की और फरियादियों से संवाद स्थापित किया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध सेवाओं – महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस आयोजन से श्यामा देवी को पुलिस कार्यप्रणाली की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई। वहीं उपस्थित छात्राओं और महिलाओं में यह संदेश गया कि पुलिस उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति गंभीर है।
मिशन शक्ति के तहत हुआ यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
एक दिवसीय थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए श्यामा देवी ने महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई की और फरियादियों से संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा:
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को एक दिवसीय थाना प्रभारी बनाकर न केवल उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाता है, बल्कि उनके मन में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना भी मजबूत होती है। पुलिस सदैव महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।
ये भी पढ़ें: Jhansi : ऑपरेशन कन्विक्शन की उल्लेखनीय सफलता 27 माह में 1401 अभियुक्तों को सजा
Sultanpur : जिहादी साजिश रचते पकड़ा गया अकमल, एटीएस ने किया गिरफ्तार