
शाहजहांपुर : मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ ने सोमवार को विकास भवन पहुंचकर कार्यालय में बैठकर चल रही समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्रवाई करने को कहा।
पिछली 13 अगस्त को IAS डॉ. अपराजिता सिंह ने नारी सशक्तिकरण का नया इतिहास रचा। वह मां बनने के 24 घंटे पहले तक काम करती रही। प्रसव पीड़ा होने पर उनके IPS पति देवेंद्र कुमार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह लगभग दस बजे सीडीओ ने स्वस्थ कन्या को जन्म दिया।
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह खुद भी एमबीबीएस चिकित्सक हैं। IAS बनने के बाद उन्हें मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया। गत वर्ष उनके पति IPS देवेंद्र कुमार को बरेली से स्थानांतरण के तहत एसपी सिटी के पद पर भेजा गया था।
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा और छह माह का अनुमन्य मातृत्व अवकाश नहीं लिया। बच्ची के जन्म के मात्र 13वें दिन वह कार्यालय पहुंचकर समस्याएं सुनकर नारी शक्ति का नया उदाहरण पेश किया।
मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने बातचीत में बताया कि उनका प्रथम उद्देश्य जनता तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है और फरियाद लेकर आए व्यक्तियों को न्याय सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें: गाजीपुर : डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
बस्ती : महुलानी गांव के विकास कार्यों में गोलमाल, जांच पूरी, कार्यवाही की तैयारी