
- एसडीओ ने मौके पर पहुंच कर की जांच में चार पेड़ काटे जाने की पुष्टि
- मुख्य वन संरक्षक और डीएफओ से शिकायत, चल रही जांच
Shahjahanpur : यूपी के शाहजहांपुर में खुटार के जंगल में अवैध कटान की शिकायतें काफी समय से सुनने में आ रही थीं। खुटार वन रेंज लड़ती जंगल में वन माफियाओं ने बेशकीमती सागौन के चार से अधिक पेड़ो पर आरी चला दी। माफिया रातों-रात वाहन से लकड़ी को लेकर गैर जनपद में चले गए। मंगलवार सुबह वन विभाग के एसडीओ सुशील कुमार ने खुटार टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान अवैध कटान पाया गया है। एसडीओ ने सागौन के चार पेड़ काटे जाने की पुष्टि की है। एसडीओ के मुताबिक, मौके से कुछ लकड़ी को बरामद कर लिया गया है और कब्जे में ले ली गई है। कटान किसने किया है। इसकी जानकारी कराई जा रही है। जिसमें जांच चल रही है। जंगल में अवैध कटान की जानकारी मुख्य वन संरक्षक पी.पी. सिंह बरेली और डीएफओ सचिन कुमार को दी गई। मुख्य वन संरक्षक ने जांच कराकर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
खुटार वन रेंज के जंगलों में सागौन, कोरो के बेशकीमती पेड़ है। पेड़ो पर वन माफियाओं की नजर रहती है। माफिया स्थानीय वनकर्मियों से सांठगांठ कर अवैध कटान का कारोबार करते हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को लड़ती जंगल में वन माफियाओं ने सागौन के हरे-भरे चार से अधिक पेड़ों पर आरी चलाई। बाद में लड़की को वाहन में भरा गया। लकड़ी को रातों-रात वाहन से ले जाया गया। मंगलवार सुबह को सूचना मिलने पर खुटार वन रेंज के वनकर्मी पहुंचे। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में जाता देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। अफसरों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद एसडीओ सुशील कुमार अवैध कटान की सूचना पर मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने जंगल में सागौन के चार पेड़ो का अवैध कटान पाया।
अवैध कटान की जगह पर कुछ लकड़ी को बरामद किया और उसे कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराई जाएगी। उधर, अवैध कटान का मामला कहीं जांच में गुम न हो जाए। इसको लेकर डीएफओ और मुख्य वन संरक्षक बरेली को संज्ञान में पहुंचा दिया गया। इधर, एसडीओ ने जंगल में पेड़ काटे जाने के मामले में खुटार वन रेंज के रेंजर मनोज श्रीवास्तव से जवाब मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि इसमें जांच चल रही है। इसके अलावा स्थानीय वनकर्मियों पर सांठगांठ कर अवैध कटान हुआ है। ऐसा चर्चा में है।
पी.पी. सिंह, मुख्य वन संरक्षक, बरेली ने कहा कि जंगल में अवैध कटान हुआ है। इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों की ओर से नहीं मिली है। अगर कटान हुआ है तो जांच कराकर कार्यवाई कराई जाएगी।-











